Home आवाज़ न्यूज़ Jaunpur News भाजपा ने मनाया समरसता दिवस प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में...

Jaunpur News भाजपा ने मनाया समरसता दिवस प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब के ‘पंचतीर्थ’ और अंत्योदय का संकल्प हो रहा सिद्ध

0
🔊 खबर सुनें

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज देशभर में संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को ‘समरसता दिवस’ के रूप में धूमधाम से मनाया जा रहा है इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति एवं वरिष्ठ नेताओं ने कार्यालय पर और जिले के प्रत्येक बूथ पर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार ने बाबा साहेब से जुड़े पांच प्रमुख स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर उन्हें वह सम्मान दिया, जिसके वे हकदार थे। महू (जन्मभूमि), लंदन (शिक्षा भूमि), नागपुर (दीक्षा भूमि), दिल्ली (महापरिनिर्वाण भूमि) और मुंबई (चैत्य भूमि) आज करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा के केंद्र हैं।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की हर योजना चाहे वह पीएम आवास योजना हो, उज्ज्वला योजना हो या आयुष्मान भारत बाबा साहेब के ‘बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय’ के मंत्र को साकार कर रही है। इन योजनाओं के सबसे बड़े लाभार्थी दलित, पिछड़े और वंचित समाज के लोग हैं। डॉ. अंबेडकर जी के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं इसी सोच का परिणाम हैं।

जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने कहा कि भाजपा का मानना है कि संविधान हमारे लिए पवित्र ग्रंथ है विपक्ष द्वारा फैलाए गए भ्रम के विपरीत, भाजपा सरकार ने ही 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की, ताकि युवा पीढ़ी बाबा साहेब के विजन को समझ सके।

जिला महामंत्री संदीप तिवारी ने कहा कि स्टैंड-अप इंडिया’ और ‘मुद्रा योजना’ के माध्यम से अनुसूचित जाति और जनजाति के युवाओं को उद्यमी बनाकर उन्हें जॉब सीकर के बजाय जॉब गिवर बनाया जा रहा है। ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाने हेतु सामूहिक भोज का आयोजन वंचित वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और पुरस्कार वितरण और पिछड़ी बस्तियों में निःशुल्क चिकित्सा और दवा वितरण किया गया है।

जिला महामंत्री अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने बाबा साहेब का नाम तो लिया, लेकिन उन्हें हमेशा चुनाव हराने और अपमानित करने का काम किया। इसके विपरीत, भाजपा सरकार ने बाबा साहेब के विचारों को नीतिगत ढांचा प्रदान किया है। आज देश का राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री पद उन वर्गों का प्रतिनिधित्व करता है, जिनके लिए बाबा साहेब ने जीवन भर संघर्ष किया। हमारे लिए सामाजिक समरसता चुनावी नारा नहीं, बल्कि ‘अटूट निष्ठा’ है।

जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा कि जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति सशक्त नहीं होगा, तब तक ‘विकसित भारत’ का सपना अधूरा है बाबा साहेब की जयंती पर हम उनके द्वारा दिखाए गए ‘समानता और बंधुत्व’ के मार्ग पर चलने का अपना संकल्प पुनः दोहराते हैं।

जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने कहा कि बाबा साहेब केवल एक समुदाय के नेता नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक थे कांग्रेस ने दशकों तक उन्हें अपमानित किया और उनके योगदान को दबाने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा ने उन्हें राष्ट्र के नायक के रूप में स्थापित किया है आज का भारत बाबा साहेब के सपनों का भारत है, जहाँ सशक्तिकरण का आधार तुष्टीकरण नहीं, बल्कि संतुष्टीकरण है इस अवसर पर देश के कोने-कोने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा बस्तियों में जाकर सामाजिक समरसता भोज का आयोजन किया और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।

प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष जी के संस्तुति पर, जिला अध्यक्ष भाजपा अजीत प्रजापति जी द्वारा बचे हुए मण्डल अध्यक्षों की घोषणा की गई जो इस प्रकार है
मंडल अध्यक्ष बेलवार: रूपेश सिंह
मंडल अध्यक्ष सुजानगंज: संतोष पासी
मंडल अध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर : राजीव केशरी
मंडल अध्यक्ष तरहटी : श्मुकेश पटेल
मंडल अध्यक्ष पवारा : अजय दुबे
मंडल अध्यक्ष नवपेड़वा : जनार्दन गौड़

जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने सभी मनोनीत मण्डल अध्यक्ष को बधाई को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और आशा व्यक्त किए कि सब लोग अपने काम को बखूबी निभायेगे।

उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष परविंदर चौहान सतीश दुबे दीपक सिंह मंटो घनश्याम यादव शुभम मौर्य आदि उपस्थित रहे।

भाजपा ने मनाया समरसता दिवस प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब के 'पंचतीर्थ' और अंत्योदय का संकल्प हो रहा सिद्ध

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

📅 25 May 2026 शेयर
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

📅 25 May 2026 शेयर
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

📅 25 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

📅 23 May 2026 शेयर
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

📅 22 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

📅 22 May 2026 शेयर
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर  #akhileshyadav

अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav

📅 11 Feb 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous articleआल इंडिया पत्रकार एकता संघ जौनपुर द्वारा मनाया गया डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती
Next articleJaunpur News सल्तनत बहादुर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.एस.पी.सिंह के स्थानांतरण पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here