कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के लधौली गांव में मकान बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने एक दिल दहला देने वाली घटना को जन्म दे दिया। 35 वर्षीय महिला पिंकी ने अपने 9 वर्षीय बेटे रेयांश को सल्फास का घोल पिला दिया और खुद भी जहर खा लिया। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
महिला ने अपने 13 वर्षीय बड़े बेटे सौरभ को भी जहर देने की कोशिश की, लेकिन वह किसी तरह बचकर भाग निकला।
क्या था मामला?
पिंकी के पति सुनील कुमार और उनके भाई अनिल के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर लंबा विवाद चल रहा था। हाल ही में पर्ची डालकर बंटवारा हुआ, जिसमें सुनील को कच्चा मकान मिला। पिंकी पक्के कमरे लेने के लिए 1.5 लाख रुपये की मांग कर रही थी, लेकिन सुनील इस राशि का इंतजाम करने को तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर शुक्रवार शाम दोनों में तीखी बहस हुई।
बहस के बाद पिंकी दोनों बच्चों को लेकर खेत चली गई, जहां उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
परिजनों ने बताया कि डेढ़ महीने पहले ही पिंकी का 17 वर्षीय बड़ा बेटा नितिन बीमारी से चल बसा था। पिंकी गहरे अवसाद में थी। मायके पक्ष ने सुनील पर शराब पीने और पत्नी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।
पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी पक्ष की तहरीर नहीं लिखाई गई है।
The post कासगंज: संपत्ति बंटवारे के विवाद में पत्नी ने 9 वर्षीय बेटे को जहर पिलाकर खुद भी ली जान, बड़ा बेटा बाल-बाल बचा appeared first on Live Today | लाइव टुडे.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया





