Home आवाज़ न्यूज़ संभल: अवैध कब्जे पर सख्त एक्शन, 8 बीघा सरकारी जमीन पर बनी...

संभल: अवैध कब्जे पर सख्त एक्शन, 8 बीघा सरकारी जमीन पर बनी कब्रें-मजारें JCB से ढहाई गईं

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुन्नौर तहसील के गांव इकौना में चारागाह और बंजर सरकारी जमीन पर बनी अवैध कब्रों व मजारों को JCB मशीन से गिरा दिया गया।

इस अभियान में करीब 7-8 बीघा कीमती सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।

कार्रवाई का विवरण
डिप्टी कलेक्टर (SDM) विकास चंद्र के निर्देशन में रेवेन्यू टीम और कैला देवी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को यह अभियान चलाया। तहसीलदार रवि सोनकर की मौजूदगी में JCB मशीनों ने गैर-कानूनी निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

तहसीलदार रवि सोनकर ने कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने का यह अभियान पूरे जिले में लगातार जारी रहेगा।

The post संभल: अवैध कब्जे पर सख्त एक्शन, 8 बीघा सरकारी जमीन पर बनी कब्रें-मजारें JCB से ढहाई गईं appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleकासगंज: संपत्ति बंटवारे के विवाद में पत्नी ने 9 वर्षीय बेटे को जहर पिलाकर खुद भी ली जान, बड़ा बेटा बाल-बाल बचा
Next articleIND vs ENG: विराट कोहली की सशर्त वापसी, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।