Home आवाज़ न्यूज़ ब्रेकिंग न्यूज़ जौनपुर:दुल्हा आजाद बिंद हत्याकांड: एक लाख का इनामी भोले राजभर...

ब्रेकिंग न्यूज़ जौनपुर:दुल्हा आजाद बिंद हत्याकांड: एक लाख का इनामी भोले राजभर ने कोर्ट में किया सरेंडर

0
🔊 खबर सुनें

✍️ नागेंद्र माली
जौनपुर। चर्चित दुल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के मुख्य आरोपियों में शामिल एक लाख रुपये के इनामी भोले राजभर ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी के सरेंडर के बाद पुलिस की गिरफ्तारी अभियान की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

गौरतलब है कि एक मई को खेतासराय थाना क्षेत्र में दुल्हा आजाद बिंद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में कई आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि फरार चल रहे भोले राजभर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस लगातार उसकी तलाश और दबिश देने का दावा कर रही थी, लेकिन आरोपी सीधे न्यायालय पहुंचकर सरेंडर करने में सफल रहा। इस बीच कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठी मृतक की बहन को सरेंडर की सूचना मिलते ही वह भावुक हो गई। अब भोले राजभर न्यायिक हिरासत में है और पुलिस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJAUNPUR NEWS : असली सोने के जेवर लेकर सर्राफा कारोबारी ने दिया नकली जेवरात, पांच के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज
Next articleराम मंदिर चंदा विवाद: सीएम योगी ने एसआईटी जांच 15 दिन बढ़ाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here