आवाज़ न्यूज़

एमपीजौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत कुमार प्रजापति पर प्रजापति महासभा के जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार प्रजापति को फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप के बाद जिले में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। मामले को लेकर अधिवक्ताओं, समाजसेवियों एवं प्रजापति समाज के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
शुक्रवार को दीवानी न्यायालय परिसर से बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और समर्थकों ने पैदल मार्च निकालते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।
शिकायती पत्र के अनुसार 21 मई 2026 की सुबह लगभग 8:15 बजे अधिवक्ता एवं प्रजापति महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति को फोन कर कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उनके पास सुरक्षित है, जिसे जांच के दौरान प्रस्तुत किया जाएगा।
मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब पूर्वांचल विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट पत्रकार रामनरेश प्रजापति के साथ भी फोन पर अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज किए जाने का आरोप सामने आया। इस घटना के बाद पत्रकारों और समाज के लोगों में भी नाराजगी बढ़ गई।
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं और समाज के लोगों ने “सम्मान की रक्षा करो” और “दोषियों पर कार्रवाई करो” जैसे नारे लगाए। ज्ञापन में निष्पक्ष जांच, सुरक्षा व्यवस्था और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत कुमार प्रजापति ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कुछ लोग राजनीतिक दुर्भावना से पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बातचीत हुई थी, लेकिन धमकी देने के आरोप गलत हैं।फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है और यह प्रकरण जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















