दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अपनी अंतरिम जमानत को सात दिन के लिए बढ़ाने की मांग करते हुए याचिका दायर की। जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख ने मेडिकल ग्राउंड पर जमानत बढ़ाने की मांग की है।

अपनी याचिका में केजरीवाल ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद से उनका वजन 7 किलो कम हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका कीटोन लेवल बहुत अधिक है जो गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। उन्होंने अपने कुछ मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए कोर्ट से जमानत की अवधि को 7 दिन बढ़ाने का अनुरोध किया है। याचिका में कहा गया है कि मुख्यमंत्री को कुछ मेडिकल टेस्ट करवाने की जरूरत है और इसके लिए अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाई जानी चाहिए, जो 1 जून को खत्म हो रही है।
पार्टी ने आगे बताया कि डॉक्टरों ने आप संयोजक को पॉज़िट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी और कंप्यूटेड टोमोग्राफी (पीईटी-सीटी) स्कैन और कुछ अन्य मेडिकल टेस्ट करवाने की सलाह दी है, जिसके चलते केजरीवाल ने अपनी अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने की मांग की है।
शीर्ष अदालत ने 10 मई को उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए 21 दिनों की अंतरिम जमानत दी थी। हालांकि, अदालत ने उन्हें अपने कार्यालय या दिल्ली सचिवालय जाने और आधिकारिक फाइलों पर हस्ताक्षर करने से रोक दिया था, जब तक कि उपराज्यपाल की मंजूरी प्राप्त करने के लिए बिल्कुल आवश्यक न हो।
The post अरविंद केजरीवाल ने अंतरिम जमानत की अवधि 7 दिन बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, ये है वजह appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया











