Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक प्लान लागू, 20-21 अक्टूबर...

जौनपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक प्लान लागू, 20-21 अक्टूबर को कई मार्गों …

0
जौनपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक प्लान लागू, 20-21 अक्टूबर को कई मार्गों ...
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

भारी वाहनों की एंट्री पर रहेगी रोक, ऑटो-टोटो और चार पहिया वाहनों के रूट भी बदले; जरूरी सेवाओं को छूट

जौनपुर। दशहरा पर्व और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शहर में भीड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। सद्भावना पुल पर प्रतिमा विसर्जन को देखते हुए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही ऑटो, टोटो और चार पहिया वाहनों के आवागमन के लिए भी रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा।

यातायात पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर की रात 12 बजे तक सभी नो-एंट्री प्वाइंटों पर प्रतिबंध लागू रहेगा। इसके बाद 20 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से 21 अक्टूबर की रात 11 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, गैस, डीजल, पेट्रोल और चिकित्सा संबंधी आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को छूट दी गई है।

सात स्थानों से भारी वाहनों की एंट्री बंद

निर्धारित व्यवस्था के तहत पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा, पकड़ी हाईवे अंडरपास, अलीगंज हाईवे तिराहा, जगदीशपुर चौराहा, चांदपुर हाईवे अंडरपास और कुत्तुपुर तिराहा से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध 20 अक्टूबर सुबह आठ बजे से 21 अक्टूबर रात 11 बजे तक प्रभावी रहेगा।

12 स्थानों से ऑटो-टोटो और चार पहिया वाहनों का डायवर्जन

यातायात पुलिस ने 20 अक्टूबर को दोपहर दो बजे से 21 अक्टूबर की रात 11 बजे तक ऑटो, टोटो और चार पहिया वाहनों के आवागमन में बदलाव किया है। इस दौरान कुत्तुपुर तिराहा, विशेषरपुर चौराहा, सिपाह तिराहा (पुलिस चौकी से मानिक चौक मार्ग), जोगियापुर नीचे (प्रेमगढ़ा), जेसिस चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा, बदलापुर पड़ाव, मछलीशहर पड़ाव, शाहगंज पड़ाव, अटाला मस्जिद तिराहा और सुतरहट्टी तिराहा से डायवर्जन लागू रहेगा।

यातायात पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह व्यवस्था दशहरा और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने, शहर में जाम की स्थिति नियंत्रित करने और दुर्घटनाओं की आशंका कम करने के उद्देश्य से लागू की गई है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान प्रतिबंधों और रूट डायवर्जन का पालन करें। घर से निकलने से पहले अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग की जानकारी कर लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleजौनपुर: दुर्गा पूजा पंडाल से मां के चढ़ावे के गहने चोरी, कीमत करीब 80 हजार रुपये
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here