Home जौनपुर वीडियो बनाने से नाराज़ हो कर, महिला से गाली-गलौज, धमकी

वीडियो बनाने से नाराज़ हो कर, महिला से गाली-गलौज, धमकी

0
🔊 खबर सुनें
जौनपुर।बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही युवक पर चोरी-छिपे वीडियो बनाने, विरोध करने पर गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार बीते शनिवार शाम वह खेत देखने जा रही थीं। इसी दौरान गांव का ही रामजतन मौर्य पुत्र अमरनाथ मौर्य उनका वीडियो बना रहा था। विरोध करने पर आरोपी अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा और धमकी देते हुए कहा कि शिकायत करने पर गांव में रहना मुश्किल कर देगा। महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी अक्सर अनावश्यक टिप्पणी कर परेशान करता है। घटना के बाद महिला ने उसी दिन 1090 पर शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 77, 352, 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleसड़क हादसे में जख्मी दो युवकों की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मायूसी
Next articleकार ने ठेले व बाइकों में मारी टक्कर, मचा हड़कंप
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here