Home जौनपुर सड़क हादसे में जख्मी दो युवकों की इलाज के दौरान हुई मौत,...

सड़क हादसे में जख्मी दो युवकों की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मायूसी

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ
गांव में पसरा मातम, परिजनों में मची चीख-पुकार
जौनपुर।केराकत कोतवाली क्षेत्र के नईबाजार में स्थित काशी गोमती ग्रामीण बैंक के समीप सोमवार को दो बाईकों के आमने-सामने की भिड़ंत हो गई थी जिसमें एक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई थी। जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो चुके थे जिनका उपचार वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
मंगलवार को उपचार के दौरान सरौनी पश्चित पट्टी निवासी अविनाश कुमार पुत्र मंजू व अमित कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार ने भी दम तोड़ दिया।जबकि अन्य तीन घायल पंकज कुमार, ईशु व गाजीपुर जनपद के चांदेपुर निवासी गजराज का उपचार चल रहा है।दोनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसरा गया। परिजनों में चीख-पुकार मच गई।  मिली जानकारी के अनुसार मृतक अविनाश चार भाइयों और दो बहनों में चौथे नंबर का था। वह पुणे शहर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था और 17 मई को पुणे से घर आया था। वहीं मृतक अमित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी दो बहनें हैं। अमित घर पर रहकर शादी समारोहों में टेंट लगाने का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता था। वही इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है
विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleगन्ना जूस मशीन की जद में आकर महिला का हांथ क्षतिग्रस्त
Next articleवीडियो बनाने से नाराज़ हो कर, महिला से गाली-गलौज, धमकी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here