Home आवाज़ न्यूज़ इलाहाबाद हाईकोर्ट में पंचायत चुनाव सुनवाई टली, OBC आरक्षण और आयोग गठन...

इलाहाबाद हाईकोर्ट में पंचायत चुनाव सुनवाई टली, OBC आरक्षण और आयोग गठन पर फैसला अब अगले हफ्ते

0
🔊 खबर सुनें

 

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर चल रही कानूनी प्रक्रिया में एक बार फिर देरी हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में बुधवार (25 मार्च) को प्रस्तावित सुनवाई को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है।

इस मामले में पिछड़ा वर्ग (OBC) आयोग के गठन और समयबद्ध पंचायत चुनाव कराने की मांग को लेकर याचिका दायर की गई थी। सुनवाई टलने से चुनाव की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों और राजनीतिक दलों को एक बार फिर झटका लगा है।

दरअसल, राज्य में पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण और आयोग गठन का मुद्दा काफी समय से विवाद का विषय बना हुआ है। इसी को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी, जिस पर आज सुनवाई होनी थी, लेकिन अब इसे अगले सप्ताह के लिए टाल दिया गया है।

इस बीच पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया है कि सरकार 10 जुलाई से पहले पंचायत चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है और समयसीमा के भीतर चुनाव संपन्न करा लिए जाएंगे।

हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मौजूदा प्रशासनिक परिस्थितियों को देखते हुए चुनाव में और देरी हो सकती है। जनगणना और एसआईआर से जुड़े कार्यों में कर्मचारियों की व्यस्तता के कारण पंचायत चुनाव कराना फिलहाल चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है।

विशेषज्ञों का यह भी अनुमान है कि यदि हालात ऐसे ही बने रहे, तो पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद कराए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

अब सभी की निगाहें हाईकोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जिससे पंचायत चुनाव की दिशा और समयसीमा को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News जौनपुर: हत्या के आरोपी युवक की चाकू से गोदकर हत्या, शव एक किमी दूर फेंका
Next articleदिल्ली में सम्मानित हुए बदलापुर प्रेस क्लब अध्यक्ष हुबलाल यादव
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।