जौनपुर। बदलापुर तहसील और पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है कि जौनपुर प्रेस क्लब तहसील इकाई बदलापुर के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार हुबलाल यादव को देश की राजधानी दिल्ली में सम्मानित किया गया।
हुबलाल यादव को पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे अनुभव, निष्पक्ष कार्यशैली और समाज के प्रति समर्पण के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। वे बदलापुर तहसील के चरियाही गांव के निवासी हैं और वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह का आयोजन पूर्वोदय चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने हुबलाल यादव को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में डिप्टी सेक्रेटरी सुशील कुमार वर्मा, अमित कुमार शर्मा, कुशलदेव वर्मा, रामानंद यादव, सुनील यादव, अशोक यादव, संत समीर जर्नलिस्ट, बीएल यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने कहा कि हुबलाल यादव ने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता की है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद हुबलाल यादव ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि पूरे जौनपुर, बदलापुर क्षेत्र और जौनपुर प्रेस क्लब परिवार का सम्मान है। उन्होंने आगे भी पत्रकारिता के प्रति ईमानदारी और निष्ठा बनाए रखने की बात कही।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया














