जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के सिरकोनी गांव में बुधवार को एक सनसनीखेज वारदात में हत्या के आरोपी युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर बंदीपुर गांव के पास फेंक दिया।
मृतक की पहचान संघईपुर गांव निवासी आशीष उर्फ चिघडू चौहान (28) पुत्र अरविंद चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बंदीपुर गांव के पास एक शराब ठेके के समीप मौजूद था, तभी करीब एक दर्जन युवक वहां पहुंचे और उसे दौड़ा लिया।
जान बचाने के लिए आशीष सिरकोनी गांव की ओर भागा और कई घरों में शरण लेने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों के डर से कोई सामने नहीं आया। अंततः वह गांव में एक मड़हे के पास पहुंचा, जहां हमलावरों ने उसे घेरकर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद हमलावर शव को उठाकर बंदीपुर गांव की ओर ले गए और हाईवे से जुड़ी सड़क के पास फेंककर फरार हो गए।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गजानंद चौबे व उपनिरीक्षक सुजीत ओझा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक पूर्व में एक हत्या के मामले में आरोपी था और फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर था। वह अपने ननिहाल मड़ियाहूं में रह रहा था और बुधवार को बंदीपुर क्षेत्र में आया था।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया












