रूपईडीहा बहराइच नेपाल सीमा पर सोमवार रात एसएसबी ने एक नेपाली किशोरी को मानव तस्कर के चंगुल से बचाया। तस्कर किशोरी को बंगलूरू में नौकरी दिलाने व शादी करने का झांसा देकर अपने साथ लाया था।

जानकारी के मुताबिक़ एसएसबी ने किशोरी को नेपाल पुलिस व वहां की एक सामाजिक संस्था के हवाले कर दिया। बता दें की सोमवार को भारत-नेपाल सीमा पर जांच की जा रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध युवक, युवती के साथ गुजरा। शंका होने पर दोनों को एसएसबी ने रोक कर पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने अपना नाम नेपाल के नर हरिनाथ गांव पालिका निवासी पारस बिष्ट बताया। साथ मौजूद किशोरी ने युवक को अपना भाई बताया और नौकरी के लिए बंगलूरू जाने की बात कही। वहीं, जब युवक पारस बिष्ट से एसएसबी ने फिर से पूछताछ की तो उसने किशोरी से शादी करने व नौकरी दिलाने की बात कही। मामले को अच्छे से स्पष्ट करने के लिए एसएसबी ने देहात संस्था की पुष्पा सोनी से नेपाली भाषा में किशोरी के भाई से बात करने को कहा।
इस पर किशोरी के भाई ने किशोरी को बहल- फुसला कर गलत नीयत से ले जाने की बात बताई। इस संबंध में एसएसबी 42वीं वाहिनी के उप कमांडेंट दिलीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि तस्करी की आशंका होने पर किशोरी को नेपाल पुलिस की मौजूदगी में आशीष सामाजिक सेवा संस्था नेपाल के साथ ही मानव तस्कर को भी नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया।
The post बहराइच: नेपाल सीमा पर किशोरी के साथ मानव तस्कर गिरफ्तार, ये है पूरा मामला appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया











