Home पूर्वांचल Azamgarh News आजमगढ़: महिला की संदिग्ध हालत में हत्या, पुलिस और फॉरेंसिक...

Azamgarh News आजमगढ़: महिला की संदिग्ध हालत में हत्या, पुलिस और फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

0
🔊 खबर सुनें

आजमगढ़, 28 मई: जिले के तरवां थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर गांव में बुधवार की सुबह एक महिला का रक्तरंजित शव छत पर मिला, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई।

मृतका की पहचान 55 वर्षीय रामदुलारी तिवारी के रूप में हुई है, जो होमगार्ड अगस्त तिवारी की पत्नी थीं। जानकारी के अनुसार, रामदुलारी रोज की तरह मंगलवार रात को अकेले छत पर सोई थीं, जबकि उनके पति ड्यूटी पर गए हुए थे।

बुधवार की सुबह जब अगस्त तिवारी ड्यूटी से लौटे और दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने बांस की सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़कर देखा। वहां रामदुलारी का खून से सना शव पड़ा था। शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे और चारों ओर खून बिखरा हुआ था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतका ने हमलावर का जमकर विरोध किया।

परिवार के अनुसार, रामदुलारी की सात बेटियां और एक बेटा है। जिनमें से पांच बेटियों की शादी हो चुकी है। घटना के वक्त दो बेटियां ननिहाल में थीं और बेटा बाहर गया हुआ था।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ लालगंज, एसओ तरवां पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleAzamgarh News आजमगढ़ जिला कारागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन, मिली संतोषजनक व्यवस्थाएं
Next articleAzamgarh News : शराब पीने के दौरान हुए विवाद में चाकू मार कर हत्या,एक घायल
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।