Home पूर्वांचल Azamgarh news: ग्राम प्रधान को हिस्ट्रीशीटर के बेटे ने मारी गोली,हालत गंभीर

Azamgarh news: ग्राम प्रधान को हिस्ट्रीशीटर के बेटे ने मारी गोली,हालत गंभीर

0
🔊 खबर सुनें

निजामाबाद थाना क्षेत्र के चुनहटा गांव के प्रधान हैं प्रकाश यादव

आजमगढ़: निजामाबाद थाना क्षेत्र के चुनहटा गांव के प्रधान प्रकाश यादव को दबंग युवक सुशील यादव ने गोली मार दी। घटना उस समय हुई जब प्रकाश यादव अपने घर से बाजार जा रहे थे। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल प्रकाश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक देख रेफर कर दिया।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के चिनहट गांव के प्रधान प्रकाश यादव हैं। उनके पड़ोसी सुशील से विवाद चल रहा है। ग्राम प्रधान प्रकाश यादव मंगलवार की रात आठ बजे अपने घर से बाजार जा रहे थे तभी सुशील ने गोली मार दी। प्रकाश को दो गोली लगी। एक पैर में एक दाहिने सिने पर गोली लगी है। जानकारी के मुताबिक, हमलावर सुशील यादव कुख्यात हिस्ट्रीशीटर बुद्धिराम यादव का बेटा है। बुद्धिराम को वर्ष 2002 में रानी की सराय थाना क्षेत्र के तमौली गांव में पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुशील यादव की तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleAzamgarh news : डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी को किया निलम्बित
Next articleJaunpur News जौनपुर ट्रिपल मर्डर केस: मोहम्मदपुर कांध में दलित परिवार की हत्या पर लोजपा (रामविलास) प्रतिनिधिमंडल ने जताई नाराज़गी
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।