Home पूर्वांचल Azamgarh News: हत्या के मामले में 15-15 हजार की इनामी दो महिलाएं...

Azamgarh News: हत्या के मामले में 15-15 हजार की इनामी दो महिलाएं गिरफ्तार

0
🔊 खबर सुनें

गंभीरपुर के मुहम्मदपुर में ढाई साल पहले हुई थी घटना

06 आरोपितों की हो चुकी थी गिरफ्तारी, दो थीं फरार

आजमगढ़: गंभीरपुर थानाध्यक्ष बसन्तलाल, स्वाट टीम द्वितीय प्रभारी संजय सिंह व सर्विलांस टीम प्रभारी अतुल मिश्रा की संयुक्त टीम ने रविवार की सुबह लगभग 7.30 बजे हत्या के मामले में फरार 15-15 हजार रुपये की इनामी दो महिलाओं को ग्राम मंगरावां के विषहम मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई शाहिदा बानो पत्नी नेयाज अहमद व तरन्नुम पुत्री पुत्री नेयाज अहमद ग्राम मुहम्मदपुर की रहने वाली हैं। उस समय दोनों कहीं भागने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं।
इस मामले में 15 अक्टूबर 2022 को मुहम्मदपुर के अकील अहमद पुत्र मतीन अहमद ने तहरीर दी थी कि भाई खुर्शीद अहमद पर बच्चों में क्रिकेट के खेल के दौरान हुई मारपीट आदि की रंजिश को लेकर जान मारने की नीयत से लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर से हमला कर दिया गया। चोट लगने से भाई बेहोश हो गया और अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। गाड़ी का शीशा आदि भी टूट गया। भाई खुर्शीद अहमद को अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तत्कालीन थानाध्यक्ष ने नेयाज अहमद, अब्दुल्ला, मुजम्मील, नासिर,राफे, अजमल को गिरफ्तार कर आरोप पत्र 8 जनवरी 2023 को दाखिल किया था। शाहिदा बानो व तरन्नुम के फरार रहने के कारण न्यायालय से 19 नवंबर 2022 को एनबीडब्लू तथा 23 दिसंबर 2022 को कुर्की का नोटिस और 19 फरवरी 2023 को कुर्की की कार्रवाई की गई थी। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए 4 मार्च 2023 को 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleAzamgarh News: पर्दाफाश! महिला की हत्या के मामले में दामाद समेत दो गिरफ्तार
Next articleAzamgarh News: सफलतापूर्वक संपन्न हुई एपीएस रेसीडेण्टियल एकेडमी की प्रवेश परीक्षा, 450 छात्रों ने लिया भाग
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।