Home जौनपुर Jaunpur News खेत में करंट की चपेट में आने से युवक की...

Jaunpur News खेत में करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत |

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ
खेत में करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत | Bhusaudi Jaunpur News

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जौनपुर: खेत में मेड़ बांधने गए 22 वर्षीय युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत

सरपतहा, जौनपुर: जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के भुसौड़ी गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में विद्युत करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास सिंह (उम्र 29 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय मायाशंकर सिंह के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विकास सिंह मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे अपने खेत में धान की नर्सरी के लिए ट्यूबवेल से सिंचाई करने गए थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर छोटा भाई हिमांशु सिंह उन्हें देखने खेत पर पहुँचा, जहां विकास अचेत अवस्था में पड़े मिले।

परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें शाहगंज के एक निजी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह पंपिंग सेट का स्टार्टर ऑन करते समय विद्युत करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार में मचा कोहराम

घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की माँ किरन सिंह और पत्नी अंकिता सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों सदमे में हैं और अचेत हो गईं। बताया गया कि विकास का विवाह फरवरी 2025 में ही हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News खुटहन क्षेत्र में गैस सिलेंडर ब्लास्ट में लगी आग, पिता-पुत्री समेत तीन लोग झुलसे |
Next articleCannes Film Festival 2025 में अभिनेता त्रिपुरारी यादव की फिल्म ‘Badgumaan’ का प्रीमियर, रितिका कंवर के साथ निभाई मुख्य भूमिका
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।