
संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड ने पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजयपाल शर्मा के साथ वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के मूल्यांकन भवन में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना की तैयारियों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने 04 जून को होने वाली मतगणना की तैयारियों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मतगणना स्थल पर प्रकाश व्यवस्था, पीने का पानी, वाहन पार्किंग, सीसीटीवी, मीडिया गैलरी, माइक व्यवस्था, इंटरनेट सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक्सईएन विद्युत को निर्देशित किया कि मतगणना के दिन निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति रहे और इसकी वैकल्पिक व्यवस्था भी कर ली जाए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर पवन कुमार को निर्देशित किया कि मोबाइल टॉयलेट, पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रहे। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि एंबुलेंस की व्यवस्था रहे इसके साथ ही मेडिकल बूथ बनाया जाए जिसमें चिकित्सक उपलब्ध रहे।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल को फ्लेक्सी और बैनर की व्यवस्था करने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा दिए गए। उन्होंने कहा कि मतगणना से सम्बंधित सभी प्रकार की तैयारी 31 मई 2024 तक पूर्ण कर ली जाए ताकि 04 जून को मतगणना के दिन किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयवर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav




