विश्व हिंदू परिषद ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में ईसाई मिशनरियों द्वारा कथित धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। धर्मांतरण की सूचना मिलते ही थाना सुजानगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो पादरियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से बाइबल की पुस्तकें भी बरामद की हैं। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश धर्मांतरण प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामसभा कुतुबपुर के निवासी खेमचंद पुत्र रामदुलार और राम नारायण पुत्र खेमचंद पर आरोप लगाया गया है कि वे ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित धर्मांतरण सभा में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उन्हें प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया जा रहा था। हिंदू धर्म के बारे में अपमानजनक बातें कर और बीमार होने की धमकी देकर मानसिक दबाव बनाया गया।
थानाध्यक्ष युजवेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो पादरियों को मौके से हिरासत में लिया और जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के विरुद्ध धर्मांतरण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विश्व हिंदू परिषद (VHP) के जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा और प्रखंड अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्र ने प्रशासन से मांग की है कि धर्मांतरण फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि ऐसे कृत्यों पर रोक लग सके।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















