पटैला बाजार में दबिश देकर पुलिस टीम ने पकड़ा, पीड़िता ने दर्ज कराया था गंभीर आरोपों के साथ बयान
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय विवाहिता के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद कैफ खान को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सरपतहां थाना क्षेत्र के रुधौली बाजार का निवासी है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 17 मार्च को एक महिला ने थाने में तहरीर दी थी कि उसकी बेटी को 13 मार्च की शाम मोहम्मद कैफ खान बहला-फुसलाकर भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी युवती का पता नहीं चला, जिस पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस दबाव के बाद युवती 5 दिन बाद लौटी और उसने अपने बयान में बताया कि मोहम्मद कैफ खान ने अपहरण के बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया। इसके आधार पर पुलिस ने धारा 376 (दुष्कर्म) व 506 (जान से मारने की धमकी) जोड़ते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को मिले सुराग के आधार पर पटैला बाजार में घेराबंदी कर मोहम्मद कैफ खान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए आवश्यक लिखापढ़ी की गई।
गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:
- एसआई हरिशंकर यादव
- कांस्टेबल राजेश कुमार यादव
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

















