जौनपुर न्यूज़ | Aawaz News
जौनपुर, शाहगंज:
टाई केयर संस्था, शाहगंज द्वारा सामाजिक समरसता और महापुरुषों की विचारधारा के प्रचार-प्रसार हेतु चलाया गया जागरूकता अभियान 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी के साथ संपन्न हुआ। यह अभियान 11 अप्रैल 2025 को महापुरुषों की जयंती के उपलक्ष्य में प्रारंभ हुआ था और 30 अप्रैल तक लगातार चला।
अभियान के दौरान संस्था की टीम ने विभिन्न गांवों का भ्रमण कर समाज में संवेदनशीलता, समानता और सामाजिक जागरूकता फैलाने का कार्य किया। मुख्य रूप से महात्मा ज्योतिबा फुले के विचार, अस्पृश्यता के खिलाफ संघर्ष, और डॉ. भीमराव अंबेडकर के समतामूलक समाज के सपनों को युवाओं के बीच प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।
1 मई को आयोजित समापन गोष्ठी का संचालन पिंकी जी ने किया। इस अवसर पर संस्था सचिव कंचन जी, बिदोत्मा, सौगंध, पूजा, शीलन, किरण, कलावती, सबिता, बंदना सहित सैकड़ों महिला-पुरुषों की उपस्थिति रही, जिन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था सचिव कंचन जी ने सभी प्रतिभागियों और समुदाय के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होते हैं।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















