क्रांतिकारी पत्रकार परिषद ने सौंपा ज्ञापन, उपजिलाधिकारी शाहगंज ने दिया त्वरित कार्रवाई का आश्वासन
जौनपुर, शाहगंज (आवाज़ न्यूज़):
एक पत्रकार के लिए न्याय की लड़ाई अब भी जारी है। भटपुरा, थाना खुटहन निवासी पत्रकार धर्मेंद्र कुमार बिंद ने उपजिलाधिकारी शाहगंज को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया है कि जिन लोगों ने पहले उनके पिता की हत्या की थी, वही अब दोबारा उनके परिवार को मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।
पत्रकार धर्मेंद्र बिंद ने बताया कि विपक्षियों ने पहले उनके पिता पर फावड़े से हमला कर हत्या कर दी थी, और वर्तमान में आरोपी राममिलन, श्याम कन्हैया (पुत्रगण जोखई), राम सिधार और अखिलेश (पुत्रगण राजपति) ज़मानत पर बाहर हैं। अब वही आरोपी जबरन मकान में बांस की डाली घुसाकर घर की सुरक्षा भंग कर रहे हैं और दीवार से सटाकर मड़हा बना लिया है, जिससे रोज़मर्रा की जिंदगी में काफी दिक्कतें हो रही हैं।
पत्रकार का कहना है कि विपक्षी दबंग किस्म के हैं और आए दिन विवाद उत्पन्न करने की कोशिश करते हैं। पीड़ित ने क्रांतिकारी पत्रकार परिषद के पदाधिकारियों के साथ मिलकर न्याय की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी शाहगंज को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि हल्का लेखपाल, राजस्व निरीक्षक एवं थाना अध्यक्ष खुटहन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए।
उपजिलाधिकारी शाहगंज ने गंभीरता से मामले को सुना और तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
ज्ञापन सौंपने वालों में शामिल प्रमुख पदाधिकारी:
राजीव रतन श्रीवास्तव (जिला सह प्रभारी), चंद्रजीत यादव (जिला अध्यक्ष), सुभाष चंद्र यादव (विधिक सलाहकार), अजय बहादुर (जिला उपाध्यक्ष), मनोज सिंह सूरापुर (संगठन मंत्री), अरुण कुमार यादव (तहसील अध्यक्ष), रिंकू उपाध्याय, मोहम्मद आसिफ, सैयद सज्जाद आसिफ (तहसील उपाध्यक्ष), नसरुद्दीन (जिला संगठन मंत्री), मनोज सिंह (तहसील सचिव), संदीप सोनी (ब्लॉक उपाध्यक्ष), धर्मेंद्र बिंद (ब्लॉक महासचिव), मोहम्मद ताज (तहसील सचिव), उमेश यादव (ब्लॉक सचिव) समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















