जौनपुर:
नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म के गंभीर मामलों में लिप्त पाए गए आरोपी राहुल को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उसे ‘अभ्यस्त अपराधी’ घोषित किया और ₹50,000 का जुर्माना भी लगाया।
मामले की शुरुआत उस समय हुई जब आरोपी ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाया और उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के घर लौटने पर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी हुई। पीड़िता ने न्यायालय में दिए अपने बयान में बताया कि आरोपी राहुल ने उसे फोन कर बगीचे में बुलाया और जबरदस्ती संबंध बनाए। इसके बाद उसे अपने घर ले जाकर फिर से शारीरिक शोषण किया और अंत में ननिहाल में छोड़कर फरार हो गया।
इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह जमानत पर रिहा हो गया। रिहाई के कुछ समय बाद ही उसने एक अन्य नाबालिग लड़की के साथ भी दुष्कर्म किया। उस मामले में न्यायालय ने उसे पहले ही 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी।
शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने आरोपी के लगातार गंभीर अपराधों को ध्यान में रखते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने कहा कि वह समाज के लिए खतरा है और उसे अब किसी प्रकार की राहत नहीं दी जा सकती।
इस मामले में अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी शासकीय अधिवक्ता राजेश कुमार उपाध्याय और कमलेश कुमार राय ने की।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















