जौनपुर। जिले के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में सुजानगंज रोड स्थित एक होटल पर मंगलवार दोपहर नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान चार लड़के और चार लड़कियां अलग-अलग कमरों में संदिग्ध अवस्था में पाए गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर उनके परिजनों को सूचना दी, जबकि होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अचानक छापेमारी से मचा हड़कंप
दोपहर करीब 2 बजे नायब तहसीलदार अपनी टीम के साथ होटल पहुंचे और अचानक छापा मार दिया। इससे होटल में अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र भी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। कमरों की तलाशी लेने पर चार जोड़े पकड़े गए, जिनकी पहचान अलग-अलग पते की आईडी से हुई।
होटल संचालक गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने सभी को थाने ले जाकर उनके परिजनों को बुलाया और सख्त हिदायत के बाद उन्हें सुपुर्द कर दिया। वहीं, होटल संचालक पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
छत से कूदकर भाग निकला एक जोड़ा
छापेमारी के दौरान होटल के सबसे ऊपरी तल पर एक युवक और युवती छिपे हुए थे। पुलिस के जाने के बाद वे दुपट्टे और अन्य कपड़ों के सहारे होटल के पिछले हिस्से से नीचे उतरकर फरार हो गए।
प्रशासन की सख्ती जारी
नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि होली और रमजान के मद्देनजर इस तरह की छापेमारी आगे भी जारी रहेगी। होटल संचालकों को अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने की सख्त चेतावनी दी गई है।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















