कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी शामिल नहीं हुए।

जयपुर में ‘संविधान बचाओ’ रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि जब देश की सुरक्षा पर हमला हुआ, तब प्रधानमंत्री बिहार में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। सभी दलों के नेता बैठक में पहुंचे, लेकिन पीएम अनुपस्थित रहे। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या बिहार इतना दूर था? पीएम को बैठक में आकर यह बताना चाहिए था कि सरकार को किस तरह के सहयोग की जरूरत है।
खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार ने महंगाई और बेरोजगारी को बढ़ावा दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पीएम का ’56 इंच का सीना’ अब सिकुड़ गया है। खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने इस मामले में सरकार का साथ देने का फैसला किया है, क्योंकि देश सर्वोपरि है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश पहले है, उसके बाद पार्टी और धर्म। सभी को देश के लिए एकजुट होना चाहिए।
बीजेपी पर देश को बांटने का आरोप
खरगे ने बीजेपी पर देश को बांटने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस हमेशा से देश को जोड़ने की बात करती है। उन्होंने कहा कि संविधान इस देश का आधार है और हमारा लोकतंत्र उसी के अनुसार चलता है। खरगे ने सरकारी एजेंसियों के दुरुपयोग और कांग्रेस नेताओं पर छापेमारी की निंदा की। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस आगे बढ़ती है, उसे दबाने की कोशिश की जाती है, लेकिन कांग्रेस डरने वाली नहीं है।
खरगे ने बीजेपी पर विरोधियों को कमजोर करने और झूठे मुकदमों के जरिए लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।
The post पहलगाम हमला: खरगे का पीएम मोदी पर हमला, ’56 इंच का सीना अब छोटा’, सर्वदलीय बैठक में शामिल न होने पर सवाल appeared first on Live Today | Hindi News Channel.
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |












