Home जौनपुर Ghazipur News: दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान, 118 यात्री बिना...

Ghazipur News: दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान, 118 यात्री बिना टिकट पकड़े गए

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

यह भी पढ़ें: Ghazipur News गाजीपुर: दिलदारनगर रेलवे स्टेशन के पास लापता नाबालिग लड़की सकुशल बरामद, आरोपी फरार

गाजीपुर। जिले के दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन द्वारा शुक्रवार को एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई डीडीयू रेल मंडल के मजिस्ट्रेट के निर्देश पर की गई, जिसमें बिना टिकट यात्रा, महिला कोच में अनधिकृत प्रवेश, और पार्सल बोगी में अवैध यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की गई।

इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान श्रमजीवी एक्सप्रेस, पटना-डीडीयू पैसेंजर, काशी-पटना एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस और मगध एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनों में सघन जांच की गई। प्लेटफॉर्म पर भी यात्रियों की तलाशी और पूछताछ की गई, जिससे बिना टिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया।

रेलवे चेकिंग टीम ने कुल 118 यात्रियों को रेलवे अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया और उनसे कुल ₹56,900 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जुर्माना भरने के बाद सभी यात्रियों को रिहा कर दिया गया।

इस अभियान में आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रसाद दुबे, जीआरपी प्रभारी मुन्ना लाल, उप निरीक्षक नवीन कुमार, राजीव कुमार सहित पूरी चेकिंग टीम मौजूद रही।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleGhazipur News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
Next articleGhazipur News: जमानियां में अवैध वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई, 13 वाहन सीज, ₹80,000 का जुर्माना
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।