Home जौनपुर Ghazipur News: जमानियां में अवैध वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई, 13 वाहन...

Ghazipur News: जमानियां में अवैध वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई, 13 वाहन सीज, ₹80,000 का जुर्माना

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

गाजीपुर। जिले के जमानियां क्षेत्र में शुक्रवार को यात्री कर अधिकारी लव कुमार सिंह ने अवैध रूप से चल रहे वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ई-रिक्शा, एम्बुलेंस, टेम्पो और स्कूली वैन समेत 13 वाहनों को सीज किया गया। इन वाहनों के पास आवश्यक परमिट व वैध कागजात नहीं थे। सभी वाहनों को संबंधित थानों में जमा कराया गया है।

परिवहन विभाग ने इन पर ₹80,000 से अधिक का जुर्माना भी लगाया है, जबकि 5 अन्य वाहनों का चालान काटा गया। चेकिंग अभियान के चलते क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई वाहन चालक अपने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर भाग खड़े हुए।

सीज किए गए वाहनों में:

  • जमानियां कोतवाली क्षेत्र: 5 वाहन
  • सुहवल थाना क्षेत्र: 6 वाहन
  • भदौरा थाना क्षेत्र: 2 वाहन

यात्री कर अधिकारी लव कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई मोटर वाहन अधिनियम के तहत की गई है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों के कागजात अपडेट रखें और बिना परमिट या वैध दस्तावेज के वाहन ना चलाएं।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleGhazipur News: दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान, 118 यात्री बिना टिकट पकड़े गए
Next articleGhazipur News गाजीपुर में महिला से गैंगरेप की कोशिश, विरोध पर गला रेतकर फरार हुए आरोपी; दो गिरफ्तार
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।