केराकत | Aawaz News
केराकत के खंड विकास कार्यालय में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती ने की। इस दौरान क्षेत्र के कई फरियादी अपनी शिकायतों को लेकर पहुंचे और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।
115 शिकायतें दर्ज, 16 का मौके पर समाधान
समाधान दिवस में कुल 115 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 16 मामलों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। शिकायतें राजस्व, अपराध और प्रशासनिक मामलों से जुड़ी थीं, जिनका समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों ने मौके पर ही उचित कदम उठाए।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार, तहसीलदार महेन्द्र बहादुर, खंड विकास अधिकारी पवन कुमार समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने उठाई समस्याएं, अधिकारियों ने दिए निर्देश
समाधान दिवस में क्षेत्र के बीरमपुर गांव निवासी किसान कुलदीप ने अपनी सरसों की फसल कटाई में बाधा को लेकर शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप था कि पड़ोसी और पुलिस की मिलीभगत से उन्हें फसल काटने नहीं दी जा रही है।
वहीं, देवराई गांव निवासी अनिल कुमार चौबे ने आरोप लगाया कि लेखपाल की मिलीभगत से सरकारी जमीन पर अवैध शौचालय निर्माण हो रहा है। इस पर तहसीलदार महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच जारी है और अवैध निर्माण मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस से जनता को राहत
सम्पूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है, जिससे ग्रामीणों को प्रशासन से सीधे संपर्क की सुविधा मिलती है। प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाया जाएगा।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
















