Home आवाज़ न्यूज़ आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में छत का प्लास्टर गिरने से 10 वर्षीय...

आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में छत का प्लास्टर गिरने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, वार्ड कराया गया खाली

0
🔊 खबर सुनें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर 10 वर्षीय उमेर के सिर और गर्दन पर गिर गया। गंभीर हालत में उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वार्ड में भर्ती सभी बच्चों को तत्काल बाल रोग विभाग में शिफ्ट कर दिया गया। अस्पताल के दूसरे वार्ड में भी प्लास्टर गिरने की घटना सामने आई, जिससे जर्जर भवनों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।

शुक्रवार को इमरजेंसी के बच्चा वार्ड में 15 मरीज भर्ती थे। दोपहर करीब दो बजे छत से करीब एक फीट चौड़ा प्लास्टर खंदारी के नसीराबाद निवासी आमिर खान के 10 वर्षीय बेटे उमेर के सिर पर गिर पड़ा। परिजन घबरा गए और चीखने लगे। वार्ड में भर्ती अन्य बच्चों के परिजन भी दहशत में आ गए। स्टाफ ने तुरंत प्राचार्य और एसआईसी को घटना की जानकारी दी।

आनन-फानन में एंबुलेंस से इमरजेंसी के पीछे बने बाल रोग विभाग में सभी बच्चों को शिफ्ट किया गया। घायल उमेर को आईसीयू में भर्ती कर सीटी स्कैन कराया गया। उपचार के दौरान देर रात बच्चे की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव लेकर अपने घर चले गए।

बाल रोग विभाग भी जर्जर स्थिति में है। इमरजेंसी के पीछे बने बाल रोग विभाग के वार्ड में भी रात में प्लास्टर गिर गया। बच्चों के बेड दूर होने के कारण वहां कोई हादसा नहीं हुआ। ये भवन पूरी तरह जर्जर हैं और यहां आए दिन प्लास्टर गिरता रहता है। इमरजेंसी की इमारत 1980 में बनी थी। 2004, 2014 और 2018 में मरम्मत कार्य भी कराए जा चुके हैं। इसके बावजूद टाइल्स उखड़ रही हैं और मरीजों की जान से खिलवाड़ हो रहा है।

The post आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में छत का प्लास्टर गिरने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, वार्ड कराया गया खाली appeared first on Live Today | लाइव टुडे.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleअखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया’ बयान पर जयंत चौधरी का पलटवार, जाट समाज का अपमान बताकर साधा निशाना
Next articleमिचेल स्टार्क ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की, डेल स्टेन को पीछे छोड़ते हुए विशिष्ट खिलाड़ियों की सूची में जगह बनाई
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।