Home पूर्वांचल Azamgarh News: सरयू में स्नान कर रहे युवक की डूबने से मौत

Azamgarh News: सरयू में स्नान कर रहे युवक की डूबने से मौत

0
🔊 खबर सुनें

कार्तिक पूर्णिमा पर मामा के परिवार के साथ गया था घाट

आजमगढ़: महराजगंज थाना क्षेत्र के बलुआ घाट पर शुक्रवार को सरयू नदी में स्नान करते समय डूबने से युवक की मौत हो गई। गोरखपुर जनपद के गोला बाजार थानान्तर्गत गोपालपुर गांव निवासी दीपक दुबे उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र घनश्याम दुबे स्थानीय थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी अपने मामा रणधीर के घर रहता था। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मामा के परिवार की महिलाएं बलुआ घाट पर लगे मेले में कढ़ाही चढ़ाने गयी थी। साथ में दीपक भी गया था । महिलाएं कढ़ाही चढ़ा रही थीं तभी वह सरजू नदी में स्नान करने के लिए गया और गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगा । कुछ लोगों ने देखा तो शोर मचाया किंतु जब तक लोग बचाने का प्रयास करते वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई थी । मेले में तैनात पुलिस को सूचना मिली तो उसने विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृत युवक स्नातक द्वितीय वर्ष का छात्र था तथा तीन भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था । घटना की जानकारी होते ही मृतक के ननिहाल व घर पर स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
Next articleAzamgarh News: अबूझ हाल में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।