Home पूर्वांचल Azamgarh News: अबूझ हाल में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Azamgarh News: अबूझ हाल में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

0
🔊 खबर सुनें

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के धरनीपुर बिषया गांव की घटना

आजमगढ़: गंभीरपुर थाना क्षेत्र के धरनीपुर बिषया गांव मे शुक्रवार की सुबह लगभग 8:00 बजे ग्रामीणों ने बबुल के पेड़ पर लटकता हुआ एक शव देखा हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी दिनेश यादव 32 वर्ष पुत्र स्वर्गीय कीरत यादव के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के धरनीपुर विषया गांव निवासी दिनेश यादव 32 वर्ष पुत्र स्व किरत यादव बृहस्पतिवार की रात्रि घर से लगभग 200 मीटर दूर अपने खेत में पानी चलाने गए थे और रात्रि में लाइट कट जाने की वजह से पुनः घर आ गए और अपने परिजनों से बोले की जब लाइट आएगी तब पानी चलाने जायेंगे और घर के पीछे जाकर सो गए सुबह जब परिजन सो कर जागे तो इधर-उधर खोजबीन करने लगे, उसके बाद परिजनों को पेड़ पर लटकता हुआ शव मिलने की जानकारी हुई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने पेड़ से शव को उतरवा कर पंचनामा बनवाकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था और घर पर ही रहकर खेती-बाड़ी करता था मृतक एक पुत्र रियांश यादव 7 वर्ष का पिता था पत्नी रेखा यादव व माता फूलमती देवी समेत पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleAzamgarh News: सरयू में स्नान कर रहे युवक की डूबने से मौत
Next articleAzamgarh News: कृषि राज्य मंत्री ने मंडी परिषद द्वारा निर्मित संपर्क मार्गों का लोकार्पण किया
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।