Home पूर्वांचल Azamgarh news: निजी कालेज के दो शिक्षकों पर छात्रा से छेड़खानी का...

Azamgarh news: निजी कालेज के दो शिक्षकों पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप

0
🔊 खबर सुनें

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में,सीसीटीवी की हो रही जांच

निजामबाद क्षेत्र में फरिहां स्थित महाविद्यालय का मामला 

आजमगढ़: निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा बाजार के पास स्थित एक पीजी कालेज में गुरूवार की दोपहर कालेज के एक शिक्षक ने छात्रा के साथ छेड़खानी की। बताया जा रहा की घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। छात्रा की तहरीर पर पुलिस दो शिक्षके के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर दोनो आरोपी शिक्षको को गिरफ्तार कर जांच कर रही है। निजामाबाद क्षेत्र एक गांव की निवासी युवती बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। वह गुरुवार को कालेज गई थी। कालेज के बाहर ही मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। फोन पर काफी देर तक छात्रा की बात होने पर महाविद्यालय का एक शिक्षक छात्रा के पास पहुंचा। छत्रा से बात की इसके बाद दोनो में हाथ पाई होने लगी। पूरी घटना सीसीटवी में कैद हुई है। इसके बाद छात्रा ने महाविद्यालय के दो शिक्षको पर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए डायल 112 पर सूचना दी। जानकारी होते ही डायल 112 की पुलिस के साथ ही निजामाबाद थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। छात्रा के बताए गए दोनो शिक्षको को हिरासत में ले लिया। पुलिस कालेज का सीसीटीवी का डीवीआर अपने साथ लेकर थाने चली गई। निजामाबाद थानाध्यक्ष हिरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर दोनो शिक्षक दीपक कुमार यादव निवासी कोटवा थाना रानी कि सराय, सुमेंद्र कुमार यादव निवासी महमूदपुर थाना रानी कि सराय के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। दोनो शिक्षको को गिरफ्तार कर लिया गया गया है।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleAzamgarh News : रेलवे ट्रैक पर ईयर फोन लगा चल रहे किशोर की ट्रेन से कट कर मौत
Next articleJaunpur News श्यामा देवी हायर सेकेंडरी स्कूल हरीनगर में बाल दिवस पर खेलों का हुआ आयोजन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।