`

Aawaz News संवाद प्रतिमेश सिंह
सरायख्वाजा जौनपुर। विकास खण्ड स्तरीय खरीफ गोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को करंजाकला ब्लॉक सभागार में आयोजित किया गया।इस किसानो को खेती की विधि के साथ साथ-साथ सरकार की किसानों के हित में चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
करंजाकला ब्लॉक सभागार में आयोजित सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सर्टेशन (आत्मा)’ कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता खरीफ गोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करंजाकला प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख सुनील यादव मम्मन ने शुभारंभ किया कहा की भारतीय जनता पार्टी वर्षों से किसानों के हित में तमाम योजनाओं को लागू कर खेती में अधिक से अधिक मदद करने की प्रयास में लगी है किसानों को सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि समेत तमाम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके खाते में धनराशि भेजकर मदद कर रही है।
उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार किसान कार्ड बनाए जाने के लिए हर गांव में कैंप का आयोजन किया जाएगा किसान कार्ड 12 अंकों का कार्ड होगा जिस पर किसानों की सभी जानकारी फीड की जाएगी किसान कार्ड बनने के बाद ही किसान सम्मान निधि का 19वां किस्त किसानों के खाते में भेजी जाएगी और जिन किसानों ने अभी तक केवाईसी नहीं कराई है वह जल्द ही नजदीकी सीएससी से अपनी केवाईसी अवश्य करा ले अन्यथा व किसान सम्मान निधि से वंचित हो जाएंगे। कार्यक्रम की अगली कड़ी में मुख्य अतिथि ने 16 किसानों को रागी कोदी मोटा अनाज निशुल्क बीज वितरित किया और उन्हें अधिक से अधिक पोषण युक्त खेती करने की सलाह दी।इस दौरान कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास कृषि अधिकारी करंजाकला मुकेश कुमार कनौजिया,खण्ड विकास अधिकारी रामदुलार, सहायक संख्या अधिकारी सुरेंद्र कुमार यादव आत्मा योजना प्रभारी रमेश चंद्र यादव आईएसडी विनोद कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav




