Home जौनपुर जौनपुर: जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कर एवं राजस्व कार्यों...

जौनपुर: जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जौनपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों को लेकर दिशा-निर्देश जारी

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कर-करत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान व्यापार कर, खनन, बैनामा प्रक्रिया और राजस्व मामलों की गहन समीक्षा की गई।

व्यापार कर और खनन विभाग पर सख्ती

जिलाधिकारी ने व्यापार कर विभाग में प्रवर्तन कार्यों की कमी पर नाराजगी जताई और इसे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष कर संग्रहण कम होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई।

खनन विभाग की समीक्षा के दौरान पता चला कि 40 ईंट भट्ठों द्वारा रॉयल्टी जमा नहीं की गई है। जिलाधिकारी ने इसे शत-प्रतिशत जमा कराने के सख्त निर्देश दिए।

बैनामा प्रक्रिया में सुधार के निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बैनामे वाले दिन ही क्रेता को उसकी कॉपी उपलब्ध कराई जाए, जिससे लोगों को अनावश्यक देरी से बचाया जा सके।

मुकदमों के निस्तारण पर जोर

बैठक में मुकदमों के निस्तारण की भी समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने पुराने लंबित वादों को जल्द निपटाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

अधिकारियों की उपस्थिति

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयवर चौहान, अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) अजय अंबष्ट, उप जिलाधिकारीगण, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News सपा की जन चौपाल: “संविधान कहता है, सबसे पहले हम मनुष्य हैं” – प्रिया सरोज
Next articleJaunpur news अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।