Home जौनपुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को भव्य तरीके से मनाया जाएगा :...

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को भव्य तरीके से मनाया जाएगा : कुलपति

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

पीयू का दीक्षांत 18 सितंबर को कमेटी की हुई पहली बैठक
आदित्य टाइम्स संवाद सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ
जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 28 वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 18 सितंबर को होना है। इस हेतु नामित अधिकारी शिक्षक कर्मचारी गण के साथ कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने एक बैठक शुक्रवार को ली, जिसमें सभी अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी को उनको सौंपे गए दायित्व के बारे में बताया। साथ ही उन्हें उसकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।
बैठक में कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने कहा कि पूर्व की वर्षों की भांति ही इस वर्ष भी दीक्षांत समारोह को भव्य तरीके से मनाया जाना है। इस दीक्षांत में उच्च प्राथमिक विद्यालय के 25-25 छात्र- छात्राओं को आमंत्रित किया जाएगा। छात्राओं को माननीय कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल सम्मानित करेगी। दीक्षांत समारोह के पूर्व विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव तथा आंगनबाड़ी केंद्रों की आपसी प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने हेतु एनएसएस के पूर्व समन्वयक प्रो राकेश कुमार यादव एवं एनएसएस के वर्तमान समन्वयक डॉक्टर राज बहादुर यादव को निर्देशित किया गया ।इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार,वित्त अधिकारी संजय कुमार राय,कार्यकारी परीक्षा नियंत्रक अजीत प्रताप सिंह ,उप कुलसचिव दीपक कुमार सिंह, श्रीमती बबिता, अमृतलाल, प्रोफेसर संदीप सिंह, प्रोफेसर अजय द्विवेदी, प्रोफेसर मनोज मिश्र, प्रोफेसर अजय प्रताप सिंह, प्रोफेसर राजकुमार, प्रो गिरिधर मिश्र, प्रोफेसर सौरभ पाल, प्रोफेसर मुराद अली, प्रोफेसर रवि प्रकाश, डॉ अन्नू त्यागी, लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, डॉ पीके सिंह कौशिक, डॉ. अमित वत्स, रजनीश सिंह, राजेश सिंह सहित लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News किसान कार्ड बनने के बाद ही किसान सम्मान निधि की 19वां किस्त का उठा पाएंगे लाभ
Next articleJaunpur News जौनपुर जिले के किसानों को आत्मा योजना अंतर्गत मिलेंगे 4 हजार रुपए
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here