Home जौनपुर Jaunpur News विश्व हिन्दू महासंघ ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

Jaunpur News विश्व हिन्दू महासंघ ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

यह भी पढ़ें: Jaunpur news ड्रोन से निगरानी कर पकड़ी गई अवैध पटाखा फैक्ट्री, पिता-पुत्र गिरफ्तार

*खेतासराय(जौनपुर):-* विश्व हिंदू महासंघ ने सोमवार को कस्बा स्थित बाबू गुप्ता गार्डन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष दिनेश मधुकर समेत कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। समारोह की शुरुआत मंगलाचरण और होली के पारंपरिक गीतों से हुई। कार्यक्रम में रंग-गुलाल उड़ाकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उक्त जिलाध्यक्ष श्री मधुकर होली के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने आगे कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस तरह के आयोजनों से समाज में समरसता बढ़ती है। समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और मिठाइयाँ बाँटीं। कार्यक्रम में स्थानीय लोग भी शामिल हुए और इसे सफल बनाने में विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर युवा भाजपा नेता मनीष गुप्ता (धर्मरक्षक), वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. गजेंद्र पाण्डेय, रॉबिन्स गुप्ता, पप्पू मौर्या, अभिषेक सोनी, सुरेंद्र राजभर, किशन मौर्या आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में नगर अध्यक्ष राकेश मौर्य ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News देश में अमन और भाईचारे की दुआएं मांगी गईं, पूर्व नेता विरोधी दल, सांसद व पूर्व मंत्री रहे शामिल
Next articleमेरठ की बिजली महापंचायत में निजीकरण के खिलाफ गरजे बिजली कर्मचारी, 9 अप्रैल को लखनऊ में होगा बड़ा आंदोलन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।