Home जौनपुर Jaunpur News देश में अमन और भाईचारे की दुआएं मांगी गईं, पूर्व...

Jaunpur News देश में अमन और भाईचारे की दुआएं मांगी गईं, पूर्व नेता विरोधी दल, सांसद व पूर्व मंत्री रहे शामिल

0
🔊 खबर सुनें

 

शाहगंज (जौनपुर)। नगर के जौनपुर रोड स्थित किंग पैलेस में प्रधान सैयद नदीम अहमद और सपा युवा नेता सैयद उरूज़ अहमद द्वारा विशाल रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व नेता विरोधी दल राम गोविंद चौधरी, सांसद बाबू सिंह कुशवाहा और पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव उर्फ ललई सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ

शाम 6:14 बजे अज़ान की आवाज के साथ इफ्तार शुरू हुआ। इस अवसर पर मुल्क में अमन, चैन और भाईचारे की सलामती के लिए दुआएं मांगी गईं। रोजेदारों के साथ अतिथियों ने इफ्तार किया और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

गणमान्य अतिथि और समाजवादी पार्टी के नेता हुए शामिल

इस खास मौके पर समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें –

  • अमिक जामई (सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता)
  • मो. अरशद खान (पूर्व विधायक)
  • वसीम अहमद (चेयरमैन, नगर पालिका खेतासराय)
  • सरफराज अहमद (चेयरमैन, नगर पालिका जफराबाद)

इसके अलावा, प्रशासनिक अधिकारी, समाज के प्रतिष्ठित नागरिक और रोजेदारों की बड़ी संख्या भी कार्यक्रम में मौजूद रही।

आयोजकों ने जताया आभार

अशरफपुर उसरहटा के प्रधान सैयद नदीम अहमद और सपा युवा नेता सैयद उरूज़ अहमद ने सभी मेहमानों का स्वागत किया और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleJaunpur News जौनपुर: मछलीशहर पुलिस ने 06 चोरी की मोटरसाइकिल और कटे हुए पार्ट्स के साथ 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Next articleJaunpur News विश्व हिन्दू महासंघ ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।