Home आवाज़ न्यूज़ हाथरस: डबल डेकर बस और ट्रक की टक्कर, हादसे में दो की...

हाथरस: डबल डेकर बस और ट्रक की टक्कर, हादसे में दो की मौत, 16 अन्य घायल

0
🔊 खबर सुनें

गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में डबल डेकर बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह भीषण हादसा हाथरस के टोली गांव के पास हुआ जो सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

डीएम हाथरस आशीष कुमार ने पुष्टि की, “इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और करीब 16 लोग घायल हैं।” यह घटना उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुई इसी तरह की दुर्घटना के एक दिन बाद हुई है, जिसमें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दिल्ली जा रही एक डबल डेकर स्लीपर बस ने दूध के टैंकर को टक्कर मार दी थी, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी और 19 घायल हो गए थे । यह दुर्घटना बेहटा मुझवार थाना क्षेत्र के जोजीकोट गांव के पास सुबह करीब 5 बजे हुई।

जिला मजिस्ट्रेट गौरांग राठी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि बिहार के मोतिहारी से आ रही बस की गति तेज थी और उसने दूध के टैंकर को पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। राठी ने बताया कि मामूली रूप से घायल 20 यात्रियों को दूसरी बस से दिल्ली भेज दिया गया, जिसमें 60 लोग सवार थे।

लखनऊ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एसबी शिराडकर ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि दुर्घटना में 14 पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा मारे गए। बांगरमऊ सर्किल ऑफिसर (सीओ) अरविंद कुमार ने बताया कि टक्कर की वजह से बस और दूध का टैंकर दोनों पलट गए। मृतकों में दोनों वाहनों के चालक भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने पहले कहा था कि 14 शवों की पहचान हो गई है। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा कि अब तक केवल 10 की ही पहचान हो पाई है। एक अन्य घायल चांदनी ने बताया कि बस में लगभग 60 यात्री सवार थे और अधिकारी घटना के एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अपने पति से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की सुविधा प्रदान करने के लिए स्थानीय प्रशासन को धन्यवाद दिया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अधिकारियों को घायलों के लिए सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।

The post हाथरस: डबल डेकर बस और ट्रक की टक्कर, हादसे में दो की मौत, 16 अन्य घायल appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News

📅 10 Aug 2026 शेयर
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल

📅 15 Jul 2026 शेयर
14 July 2026

14 July 2026

📅 14 Jul 2026 शेयर
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News

📅 14 Jul 2026 शेयर
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews

📅 13 Jul 2026 शेयर
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews

📅 28 Jun 2026 शेयर
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़

📅 06 Jun 2026 शेयर
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन

📅 05 Jun 2026 शेयर
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया

📅 25 May 2026 शेयर
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस

📅 25 May 2026 शेयर
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि

📅 25 May 2026 शेयर
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर

📅 25 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

📅 23 May 2026 शेयर
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

📅 22 May 2026 शेयर
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |

📅 22 May 2026 शेयर
🔍 कोई वीडियो नहीं मिला।

Previous articleलखनऊ: फिटनेस अभियान के दूसरे दिन 121 स्कूली वाहनों का कटा चालान, इतने वाहन किये गए ज़ब्त
Next articleभारी बारिश, बाढ़ और बिजली गिरने से 52 लोगों की मौत, आज से 40 जिलों में तेज होगा मानसून
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।