आवाज़ न्यूज़ | जौनपुर
जौनपुर, 2 मई 2025: जनपद के शिक्षित एवं प्रशिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जौनपुर जिला प्रशासन द्वारा 9 मई 2025 (शुक्रवार) को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिद्धिकपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला प्रातः 10:30 बजे से आरंभ होगा, जिसमें देश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगे।
जिलाधिकारी दिनेश चंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को सेवायोजित करना है। उन्होंने बताया कि मेला पूर्णतः निशुल्क है और इसमें भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, आधार कार्ड तथा बायोडाटा के साथ उपस्थित होना होगा।
इस मेले के सफल संचालन के लिए राजकीय आईटीआई सिद्धिकपुर के प्रधानाचार्य को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें यह निर्देश दिया गया है कि वे जिला सेवायोजन कार्यालय, उद्योग प्रोत्साहन केंद्र एवं उद्यमिता विकास केंद्र से समन्वय बनाकर आयोजन को प्रभावी बनाएं और अधिक से अधिक युवाओं को इसमें जोड़ें।
जिलाधिकारी ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए रोजगार मेला में जरूर प्रतिभाग करें और अपने उज्जवल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।
रोजगार मेला की मुख्य जानकारी एक नज़र में:
- तारीख: 9 मई 2025 (शुक्रवार)
- समय: प्रातः 10:30 बजे से
- स्थान: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिद्धिकपुर, जौनपुर
- उद्देश्य: बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाना
- प्रमुख प्रतिभागी: देश की प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया
jaunpur news रवि यादव के एनकाउंटर पर क्या बोली जौनपुर पुलिस
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
दूल्हे हत्याकांड के आरोपी रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Jaunpur News भाजपा चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह
Jaunpur News खुटहन के भिवरहा खुर्द में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Jaunpur News भाजपा जिलाध्यक्ष पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप, जौनपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन |
अखिलेश यादव ने संसद में कहा जिसने राम भक्तों पर चलवाई गोली वही बना रहा है मंदिर #akhileshyadav




