Home आवाज़ न्यूज़ यूपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं प्रदेश अध्यक्ष

यूपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं प्रदेश अध्यक्ष

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से 2 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में चौधरी वीरेंद्र सिंह की नियुक्ति के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति भी तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी।

अजय राय के योगदान की सराहना

कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के योगदान की सराहना की गई है। पार्टी ने उनके कार्यकाल के दौरान दिए गए योगदान के लिए आभार व्यक्त किया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में उत्तर प्रदेश संगठन में की गई इन नियुक्तियों की जानकारी दी गई है।

ल

नई जिम्मेदारियों के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन में नेतृत्व की नई व्यवस्था लागू हो गई है। नियुक्तियों के बाद प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News कुमारी यादव मां शारदा इंटर कॉलेज में बड़े धूमधाम से मनाया गया गांधी जयंती
Next articleआज का राशिफल 3 अक्टूबर 2026: जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।