Home जौनपुर Jaunpur News तहसील सहित सभी कार्यालयों में संविधान दिवस का आयोजन, संविधान...

Jaunpur News तहसील सहित सभी कार्यालयों में संविधान दिवस का आयोजन, संविधान दिवस पर हुई गोष्ठी

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

Aawaz News 

मछलीशहर। तहसील सभागार में मंगलवार को संविधान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन हुआ।इसके साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों में भी संविधान दिवस का आयोजन हुआ।

    इस अवसर पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान दिवस पूरे देश की जनता का पर्व है। इसका उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।हमारा संविधान सर्वोच्च मानवीय मूल्यों, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक आदर्शों, कर्तव्यों व अधिकारों की पावन अभिव्यक्ति है।संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य डॉ. बी.आर. भीमराव अंबेडकर को सम्मानित करना और संवैधानिक मूल्यों, अधिकारों, कर्तव्यों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है। भारतीय संविधान के जनक के रूप में जाने जानेवाले डॉ.अंबेडकर ने संविधान की प्रारूप समिति की अध्यक्षता की थी। भारतीय संविधान सभी लोगों को बुनियादी अधिकारों की गारंटी देता है। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता केदार नाथ यादव ने किया। इस अवसर पर सुरेश बहादुर सिंह, प्रेम बिहारी यादव, बृजेश श्रीवास्तव, बाबू राम, आलोक विश्वकर्मा, कमलेश कुमार, सती राम, श्याम सुंदर ने विचार व्यक्त किया। इसी क्रम में तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ, खंड विकास कार्यालय में बी डी ओ सचिन कुमार भारतीय, ए डी ओ पंचायत राम निहोर, नगर पंचायत कार्यालय में ई ओ विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने नगर में प्रभात फेरी निकाली।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News ज़ेबरा क्रॉसिंग न होने पर पहले दाहिनी ओर, फिर बाएं ओर, देखकर करें सड़क पार : एएसपी
Next articleJaunpur News निसार की हत्या पुलिस ने की, परिवार वालों को मिले इंसाफ, दोषियों को मिले सज़ा : शैलेन्द्र यादव ललई
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।