डीएम एवं एसपी से फोन पर की बात, मिला सकारात्मक जवाब
Aawaz News
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीनपुर गांव में ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की हत्या के 14 दिन बाद भाजपा के दर्जा प्राप्त मंत्री ने पहुंचकर परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। बता दें कि उक्त गांव में बीते 30 अक्टूबर को जमीनी विवाद को लेकर ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुराग यादव की तलवार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के 14 दिन बाद भाजपा के पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त मंत्री सोहन लाल श्रीमाली गुरुवार को महंत विवेकानन्द पण्डा, छोटे लाल श्रीमाली, आशीष श्रीमाली के साथ अनुराग के घर उसके परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान मंत्री जी ने अनुराग के पिता रामजीत यादव को ढांढस बंधाया। साथ ही डीएम डॉ0 दिनेश चंद्र और एसपी डॉ0 अजय पाल शर्मा से फोन पर बात करके परिवार का हर संभव मदत करने और उनकी सुरक्षा की बात की। मंत्री जी ने एसपी से वार्ता के दौरान कहा कि ऐसे जो भी अन्य अराजक तत्व और आपराधिक प्रवृत्ति के हों, उनके ऊपर भी कार्यवाही की जाय। परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सरकार द्वारा हर संभव मदद के लिए आश्वासन दिया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया


















