Home जौनपुर Jaunpur News जातीय जनगणना के सूत्रधार हैं अखिलेश यादव : राकेश मौर्य

Jaunpur News जातीय जनगणना के सूत्रधार हैं अखिलेश यादव : राकेश मौर्य

0
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

 

जौनपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव और PDA वर्ग की एकजुटता के चलते सरकार जातीय जनगणना के लिए मजबूर हुई। बैठक में बूथ स्तर पर कार्य को तेज करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें: Jaunpur News जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, जौनपुर में अधिकारियों की प्रशिक्षण कार्यशाला

रिपोर्ट: सुजीत वर्मा, ब्यूरो चीफ – आवाज़ न्यूज़ | स्थान: जौनपुर

जौनपुर: समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक रविवार सुबह 10 बजे सांसद कार्यालय नईगंज में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश कार्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों और एजेंडे की जानकारी जिला महासचिव आरिफ हबीब ने दी।

बैठक की शुरुआत सपा सांसद बाबूसिंह कुशवाहा के जन्मदिन पर केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना के साथ की गई। इस दौरान सपा जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल को रेलवे सलाहकार और वरिष्ठ नेता रत्नाकर चौबे को ब्राह्मण महासभा का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दूरदर्शिता और PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग की एकजुटता ने केंद्र व राज्य सरकार को जातीय जनगणना कराने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का जनपंचायत कार्यक्रम ज़मीनी स्तर तक लोगों को जोड़ने का कार्य कर रहा है और इसे निरंतर जारी रखा जाएगा।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश:

  • मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने और संशोधन के लिए बूथ स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जाए।
  • सभी कार्यकर्ताओं को जनपंचायत कार्यक्रम को गांव-गांव पहुंचाने के लिए सक्रिय किया जाए।

बैठक को संबोधित करने वालों में शामिल रहे:
पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संगीता यादव, पूर्व प्रदेश सचिव कलीम अहमद, जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल, रमापति यादव, रुखसार अहमद, अनवारूल हक गुड्डू, राजेंद्र यादव टाइगर, महेंद्र यादव नैपाल, हीरालाल विश्वकर्मा, दिनेश यादव फौजी, रामजतन यादव, वीरेंद्र यादव, सोचनराम विश्वकर्मा, नीरज पहलवान, शर्मिला यादव, देवेंद्र साहू, और अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता।

बैठक का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों का तीसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन, डिमोशन और वेतन कटौती को लेकर जताया आक्रोश
Next articleJaunpur News नगर पंचायत बदलापुर की बैठक में 33.82 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित हुआ।
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।