Aawaz News सुजीत वर्मा ब्यूरो चीफ
जौनपुर। जनपद के थाना मछलीशहर क्षेत्र स्थित तुलापुर गांव में बुधवार की दोपहर जमीनी विवाद को लेकर सगे ने अपने ही भाई की हत्या कर दिया है। पुलिस घटना की एफआईआर दर्ज कर हत्यारे भाई की तलाश कर रही है। खबर है कि जमीन सम्बन्धित विवाद के चलते दोनो सगे भाइयों में मारपीट हो गयी। जिसमें एक कि मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना कोतवाली क्षेत्र के तुलापुर गांव में खेत की मेड़ कटने पर दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। आरोप है कि छोटे भाई महेंद्र सिंह ने बुधवार सुबह अपने खेत में धान लगाने के लिए जोताई करवा रहा था।
ट्रैक्टर से जोताई के दौरान बड़े भाई राय साहब सिंह के खेत की मेड़ कट गई। जिसे वह सही करने लगे। इसी दौरान छोटा भाई मेड़ सही करने से रोकने लगा। इसी बात को लेकर दोनों भाइयो में पहले हाथापाई हुई फिर मारपीट हो गई। राय साहब के परिजनों के अनुसार महेंद्र ने ईंट से मारा जो सीने पर लगी। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी मछलीशहर आए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर उपजिलाधिकारी श्रीकेश कुमार राय, सीओ गिरेंद्र सिंह, एसएचओ सत्यप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ मछलीशहर गिरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया














