Home आवाज़ न्यूज़ कौशांबी में मिट्टी का टीला ढहने से दर्दनाक हादसा: 5 की मौत,...

कौशांबी में मिट्टी का टीला ढहने से दर्दनाक हादसा: 5 की मौत, 2 की हालत गंभीर

0
🔊 खबर सुनें

कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के टीकरडीह गांव में मिट्टी का टीला ढहने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 5 लोगों की दबकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया।

घटना सुबह करीब 7:30 बजे हुई, जब कुछ लोग घर की पुताई के लिए मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। हादसे के बाद शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और सभी को मलबे से बाहर निकाला।

मृतकों में संगीता देवी (35 वर्ष, पत्नी राजेश), ममता (32 वर्ष, पत्नी अवधेश), कछरही (65 वर्ष, पत्नी छोटेलाल), उमा उर्फ सुमन (14 वर्ष, पुत्री मायादीन) और खुशी (16 वर्ष, पुत्री मूलचंद) शामिल हैं। इस त्रासदी से गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और जांच शुरू की।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, दिए इलाज के निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के तुरंत इलाज और समुचित देखभाल के निर्देश दिए हैं, साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है। इस हादसे ने मिट्टी खुदाई के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी का गंभीर मुद्दा फिर से उजागर किया है।

The post कौशांबी में मिट्टी का टीला ढहने से दर्दनाक हादसा: 5 की मौत, 2 की हालत गंभीर appeared first on Live Today | Hindi News Channel.

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपहलगाम हमले पर फारूक अब्दुल्ला : पीएम से पूछिए पाकिस्तान को क्या जवाब दिया जायेगा..
Next articleदिल्ली सरकार ने ‘आयुष्मान वय वंदना’ योजना शुरू की , वरिष्ठ नागरिकों को 10 लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य कवर..
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।