Home आवाज़ न्यूज़ जौनपुर:भीषण गर्मी के चलते आठवीं तक के स्कूलों का समय परिवर्तित

जौनपुर:भीषण गर्मी के चलते आठवीं तक के स्कूलों का समय परिवर्तित

1
🔊 खबर सुनें

नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
जौनपुर। जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी और तापमान में वृद्धि के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने सभी बोर्डों के आठवीं तक के विद्यालयों के समय को परिवर्तित कर दिया है। विद्यालयों में शनिवार से अग्रिम आदेश तक अब कक्षाएं सुबह सात बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक चलेंगीं। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी सुबह सात बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अन्य कार्यों को सम्पन्न करेंगे।
गौरतलब है कि परिषदीय विद्यालय बीते 16 जून को खोले गये थे लेकिन भीषण गर्मी के कारण शासन की ओर से इन्हें बच्चों के लिए 24 जून तक बंद कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को स्कूल खुले जरुर लेकिन गर्मी के कारण बच्चों की उपस्थिति कम ही रही। भीषण गर्मी के चलते बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव के मद्देनजर जिलाधिकारी द्वारा लिए गये इस निर्णय से अभिभावक और बच्चे राहत महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleJaunpur News 2007 में शाहगंज की सबसे रोमांचक चुनावी लड़ाई, सिर्फ 666 वोटों से तय हुआ विधायक
Next articleखुटहन में बदहाल बिजली व्यवस्था से जनता परेशान, भीषण गर्मी में घंटों कटौती पर उठे सवाल

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here