Home जौनपुर दुल्हन ने विदा होने से किया इंकार, थाने में दोनों पक्षों के...

दुल्हन ने विदा होने से किया इंकार, थाने में दोनों पक्षों के बीच हुआ समझौता

0
🔊 खबर सुनें
जौनपुर।खेतासराय थाना क्षेत्र के मैनुद्दीनपुर गांव में शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद विदाई के समय दुल्हन के ससुराल जाने से इंकार करने पर विवाद खड़ा हो गया। दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हे की शारीरिक दिव्यांगता की जानकारी विवाह से पहले उससे और उसके परिवार से छिपाई गई थी। मामला बढ़ने पर पंचायत बैठी, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। बाद में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। 
सुल्तानपुर जिले से रविवार को बारात मैनुद्दीनपुर गांव पहुंची थी। द्वारचार, जयमाल और सात फेरों सहित सभी वैवाहिक रस्में संपन्न होने के बाद सोमवार सुबह विदाई की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दुल्हन को दूल्हे की दिव्यांगता की जानकारी हुई। इसके बाद उसने विदाई से साफ इंकार कर दिया।
दुल्हन के फैसले के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। दुल्हन पक्ष ने विवाह से पहले महत्वपूर्ण जानकारी छिपाने का आरोप लगाया, जबकि दूल्हा पक्ष ने अपना पक्ष रखा। विवाद बढ़ने पर गांव के संभ्रांत लोगों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई, लेकिन घंटों चली बातचीत के बावजूद कोई सहमति नहीं बन सकी।
इसके बाद मामला खेतासराय थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास किया। लंबी वार्ता के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से समझौते पर राजी हो गए।
विज्ञापन
aawaz news india
aawaznews
aawaz news

हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें

⚠ वीडियो लोड नहीं हो सके। Settings में Channel ID जांचें।

Previous articleJaunpur News नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को 20 वर्ष की कैद,₹30000 लगा जुर्माना
Next articleट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।