Home जौनपुर Jaunpur News पुरानी रंजिश में दो भाइयों पर हमला, एक की मौत;...

Jaunpur News पुरानी रंजिश में दो भाइयों पर हमला, एक की मौत; परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

0
Jaunpur News पुरानी रंजिश में दो भाइयों पर हमला, एक की मौत; परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
🎧 खबर सुनें
सुनने के लिए ▶ दबाएँ

जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के खालीसपुर गांव में रविवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो सगे भाइयों पर कथित रूप से लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल छोटे भाई की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए जमकर हंगामा किया और जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग की।

जानकारी के अनुसार, खालीसपुर गांव निवासी देवेश पाठक (30) और अवधेश पाठक (24), पुत्र अनिल कुमार पाठक, रविवार शाम लेदुका बाजार से सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। घर के पास पहुंचने पर रास्ते में एक महिला ने कथित तौर पर उन्हें रोक लिया। इसी दौरान पीछे से कुछ लोगों ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए।

घायल दोनों भाइयों को परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले गए। गंभीर चोटों के कारण चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अवधेश पाठक को मृत घोषित कर दिया, जबकि देवेश पाठक को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया।

अवधेश की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। दोपहर करीब तीन बजे जब पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी, तो परिजनों ने विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस पर मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए डीएम और एसपी को बुलाने की मांग की।

परिजनों का आरोप है कि हमलावरों के खिलाफ पहले भी करीब दस प्रार्थना पत्र दिए गए थे, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई की गई होती तो शायद यह घटना नहीं होती।

समाचार लिखे जाने तक बदलापुर थानाध्यक्ष परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। घटना को लेकर गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
Aawaz
नीरज
आवाज न्यूज़

📰 आवाज़ न्यूज़ को Google पर अपना पसंदीदा (Preferred) समाचार स्रोत बनाएं

एक क्लिक में जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं

Previous articleपाक मंत्री मलिक ने सिंधु संधि, ‘हाथ काटने’ वाले बयान पर सवाल टाले, बोले- ‘इसके लिए नहीं बुलाया गया’
Next articleJaunpur News पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जिला अस्पताल में मौत
नीरज यादव स्वतंत्र आवाज़ न्यूज़ के संस्थापक , संपादक हैं । वह डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आवाज़ न्यूज़ के लिए निष्पक्ष और जमीर वाली पत्रकारिता के सृजन में अपना सहयोग कर रहे हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here