Home जौनपुर Jaunpur news खेतासराय: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित गुरैनी बाजार से गिरफ्तार

Jaunpur news खेतासराय: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित गुरैनी बाजार से गिरफ्तार

0

 

खेतासराय: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित गुरैनी बाजार से गिरफ्तार

 आवाज़ न्यूज़ संवाददाता, खेतासराय (जौनपुर)।
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार दोपहर गुरैनी बाजार से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।

एन्टी रोमियो टीम की कार्रवाई

मामले में एन्टी रोमियो टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार को टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान

थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान सुरजीत उर्फ सुजीत पुत्र नेबुल लाल, निवासी महरौड़ा गांव के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने किशोरी को झांसे में लेकर एक मकान में बंद कर नाजायज संबंध बनाए थे।

गिरफ्तारी टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में –

  • एसओ रामाश्रय राय
  • एसआई तारीक अंसारी
  • सरेंद्रनाथ
  • हेड कांस्टेबल अंबिकाय यादव
  • संजय पांडेय
  • महिला कांस्टेबल नेहा यादव व प्रियंका प्रजापति

शामिल रही

Previous articleजौनपुर: राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की नई कमेटी का गठन, संजय कुमार सिंह बने जिला प्रभारी, तामीर हसन शीबू पुनः जिलाध्यक्ष
Next articleJaunpur News भोजन के बाद प्लांट पर गया युवक, सुबह फांसी पर लटका मिला