✍️ नागेंद्र माली आवाज न्यूज़
राजस्व, बिजली, कृषि और पुलिस की संयुक्त टीम गठित, दुर्घटनाएं रोकने के लिए अभियान शुरू
जौनपुर।जनपद में खेतों की सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे अवैध झटका (करंट) मशीनों से हो रही दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अपने खेतों में लगी झटका मशीनों को तत्काल हटा दें, अन्यथा उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि खेतों में लगाए गए करंट वाले तारों और झटका मशीनों की वजह से आए दिन छुट्टा पशु, पक्षी तथा कई बार राहगीर भी हादसों का शिकार हो रहे हैं। इस संबंध में लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने राजस्व, बिजली, कृषि एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। यह टीम गांव-गांव जाकर खेतों का निरीक्षण करेगी और जहां भी झटका मशीन लगी मिलेगी, उसे हटवाने के साथ संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
जिलाधिकारी ने किसानों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि फसलों की सुरक्षा के लिए ऐसे खतरनाक और अवैध तरीकों का प्रयोग न करें। इससे किसी भी व्यक्ति या पशु की जान जा सकती है। उन्होंने सभी किसानों से जनहित में झटका मशीन हटाकर सुरक्षित एवं वैधानिक उपाय अपनाने का आग्रह किया।
हमारे नवीनतम YouTube वीडियो देखें
रमदयालगंज बाजार में 22 वर्षीय विशाल यादव पर हमला, गंभीर रूप से घायल विशाल की मौत हो गई #jaunpurnews
जौनपुर: पुरानी रंजिश में 28 वर्षीय युवक की हत्या, शव रखकर ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम #jaunpurnews
ai द्वारा खुटहन में बारिश में #jaunpurnews #aawaznews
Jaunpur news खुटहन पनौली हत्याकांड का खुलासा:महिला की हत्या के आरोप में लालमन गिरफ्तार,आलाकत्ल बरामद
खुटहन न्यूज़:पनौली में महिला की संदिग्ध मौत: घर में मिला शव, गहने गायब होने से हत्या की आशंका |
खुटहन जौनपुर में शव बरामद!तीन दिन से लापता दीपक विश्वकर्मा की निरंकारी भवन के पास मिली लाश#aawaznews
संसद भवन के सामने अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी | सदन में आकर जवाब देने की मांग | Aawaz News
खुटहन की बिजली व्यवसाय का हाल
14 July 2026
अब जौनपुर से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की भरोसेमंद खबरें देखें Aawaz News
खाद लेने खातिर कागज के अपील #aawaznews #breakingnews #janandolan #jaunpurnews
जौनपुर जिले सभी 21 विकासखंड की सूची #aawaznews #breakingnews
खबरों के लिए विजिट कीजिए न्यूज़ पोर्टल आवाज़ न्यूज़
जौनपुर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी का विशाल धरना-प्रदर्शन
Jaunpur News एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव का रामघाट पर किया गया दाह संस्कार ,परिजनों ने विरोध जताया














